27 Apr 2024, 03:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

आसानी से दोस्त नहीं बनाते अंक 4 वाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2016 10:24AM | Updated Date: Jun 14 2016 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जो व्यक्ति किसी भी महीने की 4,13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूल अंक 4 होता है। उनके व्यक्तित्व का विकास उस काल में और ज्यादा होता है जब वे सूर्य तथा चंद्र के राशिकाल अर्थात 21 जून से 20-27 जुलाई तक (इस चंद्रकाल कहते हैं)। वहीं  21 जुलाई से अगस्त की समाप्ति  तक (इसे सूर्य काल कहते हैं) की अवधि में जन्म लेते हैं। अंक 4 का स्वामी ग्रह यूरेनस है, इसे सूर्य से और अंक 1 से संबंधित माना जाता है और तंत्र विद्या में 4-1 लिखा जाता है।
 
अंक 4 वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व अलग एक विशेष प्रकार का होता है। दूसरे सभी लोगों द्वारा परिस्थितियों को जिस दृष्टिकोण से देखा जाता है, ये लोग ठीक उसे विपरीत दृष्टिकोण रखते हैं। बहस या वाद-विवाद होने पर वे प्राय: विपक्ष का समर्थन करते हैं। ऐसे लोग वाद-विवाद प्रतियोगिताओं तथा वकालत के व्यवसाय में अच्छे सिद्ध हो सकते हैं। अंक 4 वाले व्यक्ति एक विषय को उनके दृष्टिकोणों से देखने की स्वभाव योग्यता रखते हैं।  अंक 4 वाले लोग आसानी से किसी को दोस्त नहीं बनाते और न किसी के दोस्त बनते हैं। वे विशेष रूप से 8, 1, 2 तथा अंक 7 व्यक्तियों की तरफ अधिक आकर्षित हो जाते हैं। 
 
भाग्यशाली- सप्ताह के दिनों में उनके लिए रविवार, सोमवार तथा शनिवार होते हैं। अगर ये वार  4,13, 22 या 31 तारीख को पड़ें तो उनके काम बनने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा हल्के तथा गाढ़े रंग का नीलम उनके लिए भाग्यशाली होता है, संभव हो तो ये उन्हें  शरीर पर करना चाहिए। इनके मुख्य दोष होते हैं अत्यधिक संवेदनशीलता, जल्दी बुरा मान जाना, अकेलापन महसूस  करना। उनके मित्र बहुत कम होते हैं। हालांकि जो एक-आध होते हैं उनके लिए वे बहुत समर्पित तथा वफादार रहते हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »