26 Apr 2024, 21:33:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ब्रेस्ट को ऐसे बनाए खूबसूरत...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2016 7:12PM | Updated Date: Mar 18 2016 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने स्तनों के आकार और उनके बिन कसाव को लेकर महिलाएं अक्सर खुलकर बात नहीं करती। हालांकि इस बात को लेकर वे काफी संशय में जरूर रहती है। कई महिलाएं इसे आत्मसम्मान का मुद्दा भी बना लेती है। हालांकि, उम्र और उसके प्रभावों को पूरी आजमाकर सैगिंग का सामना किया जा सकता है और वो भी बिना सर्जरी के
वजन को काबू रखे
जब आप सैगी ब्रेस्ट का सामना कर रही है, तो सबसे जरूरी है कि आप वजन को काबू रखें। कड़ी डायटिंग सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसके साथ ही इसका आपके लुक पर भी असर पड़ता है। तो बेहतर, है कि वजन कम करने के अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे बढ़ें। संयम रखें और जितना वजन जरूरत से ज्यादा अथवा कम हो जाता है, तो इसका असर आपके स्तनों के लुक पर भी पड़ता है। इससे आपकी त्चचा पर निशाना भी आ सकते है।
धूम्रपान छोड़े
अगर आप ढीले स्तनों से परेशान है और आप इसे दूर करना चाहती है, तो धूम्रपान से दूर रहें। अगर आप धूम्रपान नहीं करती, तो कोशिश करें कि परोक्ष धूम्रपान से दूर रहें। धूम्रपान से आपके चेहरे पर ही झुर्रियां नहीं आती, बल्कि इससे स्तनों को नुकसान पहुंचता  है। धूम्रपान से समय के साथ-साथ त्चचा अपना लचीलापन खो देती है। सिगरेट के प्रभाव फौरन नजर नही आते, लेकिन कुछ समय बाद आपकी त्वचा पर सिगरेट के दुष्प्रभाव नजर आने लगते है।
सही ब्रा चुनें
आप एक और तरीका आजजा सकती है। व्यायाम के दौरान एक सही स्पोटर्स ब्रा पहनें। दौड़ने से आपके स्तनों को सहारा देने वाले स्नायुबंधों पर काफी जोर पड़ता है ऐसे में आपको ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जिससे उनकी गति को नियंत्रित किया जा सकें। इससे आप सैगिंग से बचा जा कसता है।
सही पॉश्यर जरूरी
सही पॉश्यर आपमें आत्म-सम्मान बढ़ाता है इससे आप पतली भी नजर आती है साथ ही आपके स्तन भी सही शेप और आकार में दिखाई देते है। जरूरी है कि सीधी खड़ी हों। कंधे और कमर न झुकाएं। इससे भी काफी फर्क पड़ता है।
मसाज
मसाज भी आपकी काफी मदद कर सकती है। अपने आप मसाज से आपके स्तनों को स्थिर रखने वाले द्रव का स्त्राव होता है। इससे आपके स्तन सही आकार में रहते है।
वेट ट्रेनिंग
स्तनों को सैगिंग से बचाने का एक और तरीका है कि आप वेट ट्रेनिंग करें। आप ड़बल के साथ कुछ एक्सरसाइज कर सकती है। आप ड़बल के साथ कुछ व्यायाम कर सकती है। अगर आप चाहें तो अपने फिजिकल ट्रेनर से कुछ अन्य व्यायाम भी पूछ सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »