26 Apr 2024, 21:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सेक्‍स वजन घटाने में मददगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2015 11:45PM | Updated Date: Oct 28 2015 11:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वजन कम करने के लिए आपको घंटों जिम में जाकर पसीना बहाने की जरूरत नहीं है और न हीं इसके लिए घंटों जॉगिंग की जरूरत है। इसके लिए आप अपने बैडरूम का रूख कीजिए। सेक्स करके की आप अपने वजन को कम कर सकते है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है। कि सेक्स करके आसानी से वजन कम किया जा सकता है सेक्स करने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है। जिससे वजन कम होता है। इस लेख में जानिए कैसे सेक्स करके वजन कम किया जा सकता है।


शोध के अनुसार

एक सोध में यह सामने आया है कि अगर पुरूष 25 मिनट तक सेक्स करें तो इससे वह 101 कैलोरी जला सकता है जबकि इसने ही समय तक सेक्स करके महिला 70 कैलोरी बर्न करती है। इस अध्ययन के मुताबिक जवान और स्वस्थ पुरूष  औसतन सेक्स के दौरान एक मिनट में 4.2 कैलोरीज बर्न करते है, जबकि ट्रेडमिल में  9.2 कैलोरीज बर्न होती है। वहीं महिलाएं सेक्स के दौरान एक मिनट में 3.1 कैलोरीज और जॉगिंग करते वक्त 7.1 कैलोरीज बर्न करती है।


कैलोरी जलती है  सेक्स करके भी आप अपनी कैलोरी बर्न कर सकते है। अपने पार्टनर के साथ एक घंटे तक मस्ती करके आप 70 कैलोरी जलाते है। इस एक घंटे में फोरप्ले करके संबंध को मस्ती और भी रोचक बना सकते है। अगर अधिक कैलोरी बर्न चाहते है तो अपने सेक्स के आसन को बदलें।


वसा कम करता है

नियमित रूप में सेक्स संबंध बनाने से कार्टिसोल का स्तर सामान्य रहता है कार्टिसोल ऐसा हार्मोन है जो आपकी भूख बढ़ाता है। इस हार्मोन के अधिक स्त्राव होने के कारण भूख अधिक लगती है। जबकि कार्टिसोल का स्तर कम रहने से शरीर से अतिरिक्त फैट जलता है।


खानपान की प्रक्रिया सुधारे
सेक्स के दौरान आप अपनी छवि को बेहतर रखना चाहते है, यानी आप यह चाहते है कि आपका शरीर फिंट रहे और बेड पर पार्टनर आपसे संतुष्ट रहे। इसके लिए आप खानपान पर विशेष ध्यान देते है। तला हुआ खाने से बचते है और फिटनेस पर विशेष ध्यान देते है।


बीमारियों से बचाव

सेक्स करने से न केवल वजन कम होता है बल्कि कई सामान्य और गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। सेक्स से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती है, ब्लड प्रेशर काबू में रहता है महिलाओं में मासिक धर्म में परेशानी नहीं होती।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »