25 Apr 2024, 07:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

रात में खर्राटों के कारण हो रही परेशानी, तो अपनाएं ये खास टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:12AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रात में खर्राटे आना आम बात है। अगर आप भी अपने खर्राटों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जिन्हें हम बताने जा रहे हैं। इससे धीरे-धीरे आपको इस समस्या से राहत मिल जाएगी। लेकिन अगर आपको खर्राटों की काफी ज्यादा परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह लें. कई बार ये दिल से संबंधित बीमारी की तरफ इशारा करता है।

अपनाएं ये देसी नुस्खे: 
1. अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने सोने का तरीका बदलना होगा। आप पीठ के बल सोने की जगह एक साइड करवट लेकर सोएं। इसके अलावा, आप सिर ऊंचा करके सोया करें।
2. अपने खान-पान पर भी खास ध्यान दें। नमक वाली चीज कम खाएं। इसके अलावा सिगरेट और शराब से दूर रहें। वहीं, बेवक्त खाने की आदत से बचें और सही वक्त पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करें।
3. कई बार गले की चर्बी बढ़ने की वजह से भी ये समस्या होती है। गले के आस-पास अधिक फैट जमने से यहां सिकुड़न हो जाती है और खर्राटे के रूप में आवाज निकलती है।
4. पानी की कमी की वजह से भी कई बार ये परेशानी आ धमकती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »