27 Apr 2024, 00:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » Raipur

हिस्ट्रीशीटर बेटे को छुड़वाने थाना पहुंची मां ने खुद पर लगाई आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 1:08PM | Updated Date: Oct 18 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। खुदकुशी की कोशिश में शहर की एक महिला गंज थाने के सामने बुरी तरह जल गई। इस घटना को लेकर खासकर थाना परिसर में हड़कंप है। दरअसल, वह महिला शराब की अवैध बिक्री मामले में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर बेटे को छुड़वाने के लिए थाना आई थी और थाना परिसर में उसने खुद पर मिट्टी तेल उड़ेल कर आग लगा ली। बताया जाता है कि इससे पहले उसने अपने बेटे को छोड़ने के लिए पुलिस कर्मियों से काफी बहस की थी। इधर, अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात गंज पुलिस ने नर्मदापारा में शराब बेचते विकास देवार उर्फ मोनू (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर, धनतेरस और दिवाली के ठीक पहले बेटे के पकड़े जाने से परेशान किच्ची बाई (50) थाने पहुंचे गई। वहां उसे बताया गया कि आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर उसके बेटे को जेल भेजा जाएगा।
 
बेटे को कोर्ट ले जाते देख टूटा मा का सब्र
यह सुन किच्ची बाई ने टीआई समेत पुलिस कर्मियों से मोनू को त्योहार तक छोड़ने की मिन्नत की, लेकिन लिखा-पढ़ी पूरी होने की बात कहकर पुलिस ने उसे थाने से लौटा दिया। मंगलवार सुबह 11.30 बजे फिर किच्ची बाई दोबारा थाने पहुंची और बेटे को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उसकी तीखी बहस भी हुई। इसी दौरान पुलिस अभिरक्षा में बेटे को कोर्ट ले जाते देखकर व्यथित मां इतनी व्यथित हो गई कि अपने साथ लाए केरोसीन को शरीर पर उड़ेलकर उसने खुद पर आग लगा ली। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »