26 Apr 2024, 20:00:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » Raipur

राखी बंधवाने के नाम पर CRPF जवानों ने की छात्राओं से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 2:19PM | Updated Date: Aug 9 2017 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ के दो सुरक्षा कर्मियों की पहचान कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पालनार गांव के शासकीय छात्रावास में 31 जुलाई को आयोजित राखी के कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन के आरक्षक शमीम अहमद (31) को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नीरज खांडवाल (34) के रूप में हुई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि अहमद को आज गिरफ्तार किया गया है। जबकि खांडवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल को उत्तराखंड रवाना किया गया है। मामले के सामने आने के बाद देहरादून निवासी खांडवाल इस महीने की तीन तारीख को अपने गृह राज्य उत्तराखंड चला गया।उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। कल शाम को छात्राओं के बयान और कार्यक्रम के फोटो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई और अहमद को गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »