27 Apr 2024, 07:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

राज्यपाल एवं रमन ने दी गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 6:57PM | Updated Date: Jan 4 2017 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन एवं मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिक्ख गुरू श्री गुरू गोंविद सिंह की जंयती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टंडन ने यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरू गोंविद सिंह जी ने समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने तथा आत्म-सम्मान के साथ जीवन जीने पर बल दिया।
 
उनका जीवन हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा।हमें उनके कार्यों एवं आदर्शों का अनुसरण करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा कि सिखों के 10वें गुरू गोविन्द सिंह जी भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके महान व्यक्तित्व और महान कार्यों को भक्ति और शक्ति का विलक्षण संगम भी कहा जा सकता है।
 
उन्होने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह एक महान योद्धा, आध्यात्मिक चिंतक, कवि और लेखक थे। उन्होंने पवित्र ग्रंथ ' गुरू ग्रंथ साहिब' को पूरा किया और कई मौलिक ग्रंथों की भी रचना की।गुरू गोविन्द सिंह जी ने सन् 1699 में वैशाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »