27 Apr 2024, 00:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2017 4:58PM | Updated Date: Jan 3 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अभी तक लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले द्वारा धान खरीद की यहां आहूत समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। मोहले ने अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों की सतत निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उपार्जन केन्द्रों तथा कोचियों-बिचौलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मोहले ने अधिकारियों को धान खरीद व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बरतने के भी निर्देश दिए। बैठक में विशेष सचिव खाद्य मनोज कुमार सोनी ने बताया कि राज्य में अब तक 49 लाख 72 हजार 350 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 16 लाख 42 हजार 383 मीट्रिक टन धान मिलरों को प्रदाय किया जा चुका है।

मिलरों द्वारा सात लाख 57 हजार 501 मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। इसमें पांच लाख 22 हजार 960 मीट्रिक  टन चावल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में और दो लाख 34 हजार 541 मीट्रिक  टन चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा किया गया है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »