30 Apr 2024, 04:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फिर विवादों में घिरे वीके सिंह, मीडिया को बताया 'Presstitutes'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2015 10:30AM | Updated Date: Apr 8 2015 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह अपने एक ट्वीट को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। वीके सिंह ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में मीडिया को ‘प्रेसटीट्यूट्स’ (Presstitutes) कहा है। इस पर कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने इस बयान की निंदा करते हुए उनका विरोध किया है। 
 
वीके सिंह ने अंग्रेजी के शब्द Prostitute (वेश्या) से जोड़कर Presstitutes बनाया है। सिंह आजकल यमन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर नजर रख रहे हुए हैं। उन्होंने ये ट्वीट जिबूती में प्रेस कांफ्रेंस के बाद दिया। 
 
सिंह इन दिनों जिबूती में हैं और भारतीयों को बचाने का ऑपरेशन देख रहे हैं। सिंह ने अपने ट्वीट से ऐसे मीडिया संस्थानों पर निशाना साधा जो पाकिस्तान दिवस में शामिल होने को लेकर उन पर हमला कर रहे थे। आपको बता दें कि मार्च 2015 में पाकिस्तान दिवस पर वीके सिंह पाकिस्तान दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 
 
इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया था और उनका ये रवैया मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबक बना। यही नहीं, उन्होंने इसे लेकर ट्व‍िटर पर कई ट्वीट भी किए थे और इसे एक ड्यूटी बताया था। हालांकि, मामला बढ़ने पर वीके सिंह ने मीडिया के सामने सफाई देने की भी कोशिश की थी। इस समारोह में उच्चायोग की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को भी न्योता दिया गया था। लेकिन ये दोनों ही समारोह में नहीं पहुंचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »