26 Apr 2024, 19:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल में फेथाई से जनजीवन प्रभावित- दार्जिलिंग में 100 पर्यटक फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 3:56PM | Updated Date: Dec 18 2018 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता/दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान फेथाई से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और यहां रविवार से बारिश तथा तेज हवाएं चल रही है। दार्जिलिंग में हिमपात होने से सांदक्फू चोटी पर 100 पर्यटक फंसे हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चक्रवाती तूफान से विमानों की उड़ान का समय, रेलगाड़ियों की आवाजाही, राजमार्गों पर यातायात में असामान्य देरी हो रही है। दक्षिणी बंगाल में रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे क्षेत्र में ठंड बढ़ी है और आर्द्र मौसम बना हुआ है।
 
दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तर बंगाल की ऊपरी चोटियों पर हिमपात और बारिश होने से यहां जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर समुद्र स्तर से 3636 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पर्यटन स्थल सांदक्फू में तीन इंच हिमपात हुआ है। मंगलवार तड़के से ही यहां 100 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान यहां तापमान में और अधिक कमी होने, मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान जताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »