27 Apr 2024, 02:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 10:10AM | Updated Date: Nov 20 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्‍मू एवं कश्‍मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्‍होंने एक मुठभेड़ के दौरान 4 आतं‍कियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नदिगाम गांव में हुई।
 
सुरक्षा बलों को नदिगाम में आतंकियों की संदिग्‍ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्‍होंने इलाके में दबिश दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया।
 
दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना के 2 जवान घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है। यहां गोलीबारी अब भी जारी है। सुरक्षा बलों के जवान इलाके में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में विस्‍तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।
 
उधर, पुंछ में भारतीय सीमा से सटे क्षेत्र में पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए गोलीबारी की गई। पाकिस्‍तानी सैनिकों ने पुंछ के नजदीक ब्रिगेड मुख्‍यालय को निशाना बनाया। उनकी ओर से 3 गोले फेंके गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »