26 Apr 2024, 19:05:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वसुंधरा शनिवार दाखिल करेगी अपना नामांकन पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 6:35PM | Updated Date: Nov 16 2018 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को आगामी सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। खन्ना ने बताया कि श्रीमती राजे दोपहर बारह बजे झालावाड़ जिले के झालरापाटन से भाजपा उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन पर्चा भरेगी। उल्लेखनीय है कि राजे ने वर्ष 1985 में धौलपुर से पहला विधानसभा चुनाव जीता। उसके बाद वर्ष 2003 में झालरापाटन से दूसरी बार विधायक बनी और प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2008 का चुनाव भी जीता। इसके बाद 2013 में भी झालरापाटन से चुनाव जीता और दूसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी। वह वर्ष 1989 से 1999 तक नौंवी से तेरहवीं लोकसभा के लिए पांच बार सांसद भी चुनी गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »