27 Apr 2024, 03:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 9:58PM | Updated Date: Oct 22 2018 9:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांका। बिहार में बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल के निकट से पुलिस ने कल रात सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुश्वाहा ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सुखनिया पुल के निकट एक बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुये हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखनिया पुल के निकट छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल , कुछ कारतूस ,चार हजार रुपया और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजाराम यादव , सूरज साह ,कुंदन मुहली, सूरज गोस्वामी, कुंदन यादव ,अशोक यादव और बंशी ंिसह के रूप में की गयी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »