27 Apr 2024, 06:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गांधी जयंती पर पहले चरण में 900 से ज्यादा कैदी रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 10:30AM | Updated Date: Oct 12 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पहले चरण में देश के विभिन्न हिस्सों में 900 से ज्यादा कैदियों को विशेष माफी के आधार पर रिहा किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल 18 जुलाई को इस छूट के तहत विशेष श्रेणी के कैदियों को तीन चरणों में माफी देने का निर्णय लिया गया था।
 
रिहाई का यह कार्य 2 अक्टूबर, 6 अप्रैल 2019 तथा 2 अक्टूबर 2019 को किए जाने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की जेलों से 900 से ज्यादा कैदियों को सक्षम अधिकारियों की मंजूरी के बाद रिहा किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »