26 Apr 2024, 17:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूमि विवाद में कमी लाने के लिए प्रयास की जरूरत : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 5:50PM | Updated Date: Sep 26 2018 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि भूमि संबंधी विवादों में कमी लाने के लिये अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष आज यहां राजस्व पर्षद द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य सुनील कुमार सिंह एवं अपर सदस्य के0के0 पाठक ने पर्षद में कई तरह के लिए गए पहल के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कुमार ने इस दौरान सुझाव देते हुए कहा कि भूमि  संबंधी विवाद कम से कम हों, इसके लिये काम करने की जरूरत है। प्रत्येक माह में एक बार मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के प्रधान सचिव तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव बैठक कर इन मामले की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के स्तर पर हर 15 दिन पर इसकी  समीक्षा की जाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »