26 Apr 2024, 19:34:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

दाभोलकर हत्याकांड: शूटर ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में ली थी ट्रेनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 10:00AM | Updated Date: Aug 20 2018 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य निशानेबाज ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर गोलियां चलाने का प्रशिक्षण लिया था। सीबीआई ने  अदालत में यह बात कही। अदालत ने शूटर प्रकाशराव आंदुरे को रविवार को 26 अगस्त तक के लिए हिरासत में भेज दिया। उसे सीबीआई ने कल शाम को गिरफ्तार किया था।

उसे आज न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ए एस मजुमदार की अदालत के समक्ष पेश किया गया था।   आंदुरे की 14 दिनों की हिरासत की मांग करते हुए सीबीआई के वकील विजयकुमार ढकाने ने अदालत से कहा कि जांच से पता चला है कि उसने दाभोलकर की हत्या को अंजाम देने से पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर गोलियां चलाने का प्रशिक्षण लिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »