27 Apr 2024, 02:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

भारी बारिश के बाद खिसक कर दूसरी जगह पहुंची पूरी बिल्डिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 12:50PM | Updated Date: Aug 18 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। केरल जहां पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है वहीं उसके पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। कर्नाटक का कोडगू जिला बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है यहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना ने अपना बचाव अभियान में लगी है। कोडगू जाने वाली सभी बड़ी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिस कारण राहत तथा बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है।
 
लेकिन इस भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर कोडागू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बेंगलुरु से 260 किलोमीटर दूर स्थित कोडागू को पर्यटकों की पसंदीदा जगह के रूप में जाना जाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहां एक दो मंजिला इमारत की नींव खिसक गई है जिस कारण कुछ ही सेकेंड्स में पूरी इमारत खिसकर दूसरी जगह पहुंच जाती है। 
 
नौसेना के 12 विशेषज्ञ गोताखोरों के अलावा जमीन पर अभियान चलाने वाली टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम, एसडीआरएफ की एक टीम, नागरिक रक्षा की त्वरित मोचन टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात की गई है।  उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कोडगू में 14 और 15 अगस्त को छह लोगों की मौत हो और बड़ी संख्या में मकान और अन्य सरकारी सपंत्ति क्षतिग्रस्त हो गयी।
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री शनिवार को बाढ़ प्रभावित कोडगू का दौरा कर सकते हैं। कोडगू के अलावा कई तटीय जिले और मलनाड क्षेत्र के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलूर, कोडगू, हासन के कुछ इलाके भी पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की चपेट में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »