26 Apr 2024, 15:23:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

मुस्लिम परिवार ने मन्नत, पूरी होने पर कराया मुंडन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 10:14AM | Updated Date: Jun 25 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगुसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक मुस्लिम परिवार ने अपने दो बच्चों का गंगाघाट पर हिन्दू रीति-रिवाजों से मुंडन संस्कार कराया। यूपी के धधरा के रहने वाले इस परिवार में कोई संतान नहीं थी। परिवार ने मां गंगा से संतान की मन्नत मांगी थी।मां गंगा के आशीर्वाद से पति-पत्नी को दो बेटों का जन्म हुआ। इसके बाद इस परिवार ने सिमरिया के गंगा घाट पर अपने दोनों बेटों का विधि-विधान से मुंडन संस्कार कराया।
 
मुस्लिम परिवार का यह कार्य सिमरिया समते पूरे बेगूसराय में चर्चा का विषय बना हुआ है।धार्मिक सौहार्द और आस्था का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करने वाले इस मुस्लिम परिवार की खुशी देखने लायक थी। इनकी आंखों में न तो किसी धर्म का खौफ था न ही कोई दिखावटीपन नजर आया। जागीर खान की पत्नी ने बताया कि वे बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी मन की मुराद पूरी हो गई। मुंडन संस्कार कराकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द का बेहतर उदाहरण कहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »