26 Apr 2024, 20:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Rajasthan

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 6:32PM | Updated Date: May 23 2018 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से पैट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को समूचे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किये गये और सरकार से तत्काल कीमतों में वापस लेने की मांग की गयी। कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के तहत राज्य के जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी और ऊंटगाड़ी की रैलियां निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी देखी गयी।
कोटा में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नयापुरा क्षेत्र में जिला परिषद कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए और वहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाद में जिला कलेक्टर को राज्य सरकार के संबोधित एक ज्ञापन दिया। उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोर्ट चौराहे से ऊंटगाडी और बैलगाडी पर बैठकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कोर्ट चौराहे से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।  प्रदेश के डुुगरपुर, अजमेर, प्रतापगढ़ आदि जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »