02 May 2024, 03:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Rajasthan

यात्रियों से भरी बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 6:30PM | Updated Date: May 23 2018 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के दौसा के मानपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस में आग लग गयी जिसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बीच सड़क पर चलती बस में आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गयी और कई यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचायी। पुलिस के अनुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की दौसा डिपो की बस मानपुर की ओर जा रही  थी तभी हाईवे के पास उसमें अचानक आग लग गयी। बस में आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचायी। बस में आग लगने की सूचना पर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलों को भी बुलाया लेकिन तब तक बस धू कर पूरी तरह से जल गयी। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »