26 Apr 2024, 23:22:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जंगली हाथी ने वृद्ध को कुचल कर मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 4:32PM | Updated Date: Apr 23 2018 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फरसाबहार के समीप कुम्हारबहार गांव में आज एक जंगली हाथी ने एक मकान को तहस नहस कर वहां सो रहे वृद्ध को कुचल कर मार डाला। वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि रविवार को फरसाबहार के आसपास गांव में विचरण कर रहा इस जंगली हाथी पर पत्थरबाजी करने से यह काफी कुपित हो गया था।  वन कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाईश देकर इस उत्पाती हाथी को कोनपारा जंगल में खदेड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की पत्थरबाजी से व्यथित इस हाथी ने कुम्हारबहार पहुंच कर बड़खा किसान के घर पर हमला बोल दिया। यहां किसान का घर तहस नहस करने के साथ बड़खा नामक गृह स्वामी को कुचल कर मार डाला। उन्होंने कहा कि इस घर के 4 सदस्य वहां से निकलने में थोड़ा भी विलंब करते तो उनका बच पाना भी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दे दी गई है। यहां हाथी के उत्पात से 3 ग्रामिणों के घर तोड़ने का भी प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »