26 Apr 2024, 17:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

देश में पहली बार ट्रांसजेंडर बनेगी कॉलेज प्रिंसिपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 10:25AM | Updated Date: May 27 2015 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। यह दुनिया में पहला मौका है, जब किसी ट्रांसजेंडर कॉलेज के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी दी जा रही है। ऐसा करने वाला देश कोई और नहीं भारत है। विवेकानंद सतोवार्षिकी महाविद्यालय में बांग्ला की एसोसिएट प्रोफेसर मानबी बंधोपाध्याय को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर वुमन्‍स कॉलेज में प्रिंसिपल बनाया गया है। वह 9 जून को कॉलेज में अपना कार्यभार संभालेंगी। 
 
इस मामले पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रथा चटर्जी का कहना है, 'यह फैसला कॉलेज सर्विस कमिशन द्वारा लिया गया है। हमने फैसले में कोई दखल नहीं दिया, वे हमारे खुले विचारों को जानते हैं। मैं इस फैसले से खुश हूं।' कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैनऔर तकनीकी शिक्षा मंत्री उज्जवल विश्वास का कहना है कि हमें एक शख्सियत की जरूरत थी जो कॉलेज को सही ढ़ंग से चला सके। 
 
मानबी के सहकर्मी और स्टूडेंट्स भी बेहद उत्साहित हैं। कॉलेज में ही भूगोल की प्रसेफर जयश्री मंडल कहती हैं कि मानबी ने जीवन में बहुत चुनौतियां झेली हैं। वह कई लोगों के लिए एक आदर्श हैं। एक छात्रा पायल मलिक ने बताया कि वह मानबी को प्रेरणा स्रोत मानती हैं। वह सेलिब्रिटी हैं। यह हमारे लिए अच्‍छी खबर है कि वह हमारी प्रिंसिपल बनकर आ रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »