26 Apr 2024, 11:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक गम्भीर घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 7:44PM | Updated Date: Feb 20 2018 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कासगंज। गंजडुण्डवारा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार पटियाली थाना क्षेत्र के गांव विजौरा नगला बंजारन निवासी उदयवीर पुत्र ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र छम्मन तथा विनोद किशन पाल बीती रात्रि को बाइक से मोती नगर से गंजडुण्डवारा में किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी गंजडुण्डवारा के पास नहर पर सामने से उनकी बाइक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दो उदयवीर और ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, और विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने गम्भीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर गंजडुण्डवारा पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »