26 Apr 2024, 09:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

चारा घोटाला : कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, मोदी पर बोला हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 11:15AM | Updated Date: Feb 18 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के दो मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। कोर्ट के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जमा थी। इस दौरान लालू ने सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए प्रसाद और कुछ पैसे गरीबों में बांट दिए। कोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं ने आप के नाम लालू का पत्र के कुछ पॅम्फ्लेट भी बांटे। 
 
लालू यादव ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल सम्मेलन में मोदी के बयान से बिहार शर्मसार हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा 11 हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है। मोदी की न खाएंगे, न खाने देंगे वाली बात भी गलत साबित हो गई है। लालू चारा घोटाला के डोरंडा और दुमका कोषागार मामले में कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने गवाहों के बयान के लिए 19 फरवरी तय की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »