27 Apr 2024, 02:17:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PM मोदी 16 वर्ष बाद एक बार फिर जाएंगे पुडुचेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 5:59PM | Updated Date: Feb 16 2018 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 वर्ष बाद 24 फरवरी को पुड्डुचेरी आएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वी सामीनाथन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री इंटरनेशनल सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन के लिए तमिलनाडु के विल्लीपुरम जिले के ऑरोविल्ले पहुंचेंगे। वह लॉस्पेट हेलिपैड पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी इससे पहले 2001 में पुड्डुचेरी आए थे और उस समय उन्होंने कहा था कि पुड्डुचेरी विधानसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

इसके बाद एक भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीत कर आया और उनकी इस यात्रा से केंद्र शासित प्रदेश में वैकल्पिक राजनीतिक बल का गठन होगा। सामीनाथन ने कहा कि मोदी पुड्डुचेरी से बहुत प्रेम करते हैं और उसके विकास के प्रति चिंतित रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिपमर में 1000 करोड़ रुपए की लागत से अंग प्रत्यर्पण केंद्र की स्थापना, स्मार्ट सिटी, बदंरगाह विकास इत्यादि के लिए कोष का आवंटन का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार पुड्डुचेरी के विकास के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के समक्ष पुड्डुचेरी के मंत्रियों और विधायकों की अनियमितताओं से संबंधित शिकायत उचित साक्ष्यों के साथ दर्ज करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सरकारी निगमों में काम कर रहे कई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण गुजारा तक करने में असमर्थ हैं,

नारायणसामी मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों ने अपने सरकारी आवासों को 18 और 19 लाख रुपए की लागत से दुरूस्त करवाया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने इन अनियमितताओं को मंजूरी नहीं दी तो सत्ता पक्ष उनके साथ टकराव कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में आधे विधायक भ्रष्ट हैं और यह जनता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार को इन भ्रष्ट लोगों के चंगुल से बचाए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »