26 Apr 2024, 09:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

सेल्वम बने तमिलनाडु के डिप्टी CM, पलानीसामी बने रहेंगे सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 3:33PM | Updated Date: Aug 21 2017 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति आज एक बार फिर बड़े बदलाव की साक्षी बनी, जब एआईडीएमके के दोनों धड़ों ने हाथ मिलाते हुए विलय की घोषणा कर दी। दोनों गुटों में सुलह के बाद ओ. पन्नीरसेल्वम को चेन्नई स्थित राज भवन में डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई।

इसी के साथ ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई। इस विलय से सबसे बड़ा झटका पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी शशिकला को लगा, जिनका अब राजनीतिक हाशिये पर जाना तय है। 

 इस मर्जर के संकेत बीते कई दिनों से मिलने लगे थे जब दोनों धडों ने एक दूसरे के प्रति नरम रुख दिखाते हुए सुलह के संकेत दिए थे। एक होने की संभावना होते देख दोनों गुटों के सुलहकार सक्रिय हो गए और विलय की संभावनाओं पर मंथन शुरू कर दिया था। कई दौर की मीटिंग के बाद विलय की पटकथा तय हुई, इसके लिए सोमवार का दिन तय किया गया।

दोपहर दो बजे के करीब दोनों गुट AIADMK हेडक्वार्टर पहुंचे और बातचीत शुरू हुई। बैठक के लिए निकलने से पहले खुद पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आधे घंटे की बातचीत के बाद ही दोनों गुटों ने एक होकर विलय की घोषणा कर दी। वहीं इस दौरान इस पर भी सहमति बनी कि पार्टी महासचिव रही शशिकला को भी पार्टी से बाहर कर दिया जाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »