26 Apr 2024, 17:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

घर में शौचालय न होने पर कोर्ट ने महिला को दिलाया तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 4:00PM | Updated Date: Aug 19 2017 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला ने ससुराल में शौचालय न होने के कारण पति के खिलाफ कोर्ट जाकर तलाक की अर्जी दायर की है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर कहा कि ये महिला के प्रति क्रूरता है और सामाजिक कलंक है। भीलवाड़ा की रहने वाली महिला की शादी आटूण में हुई थी। जब वह शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि घर में शौचालय ही नहीं है। सोने और बैठने के लिए घर में अलग-अलग कमरा भी नहीं था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। इसके बाद महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर करा दी। 
 
वर्ष 2015 में ये मामला भीलवाड़ा पारिवारिक अदालत पहुंचा था। 17 जुलाई को कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया जिसकी जानकारी अब बाहर आई है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राजेंद्र शर्मा ने ससुराल में शौचालय न होने को महिला की निजता पर आघात मानते हुए और तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। शर्मा ने कहा कि घर में शौचालय न होने की वजह से महिलाओं को अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बहनों की गरिमा के लिए क्या हम एक शौचालय की भी व्यवस्था नहीं कर सकते 21वीं सदी में खुले में शौच की प्रथा हमारे समाज पर कलंक है। कोर्ट ने कहा कि घर में शौचालय और निजी कमरा न होने की वजह से महिला को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »