26 Apr 2024, 14:09:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद युवकों ने उससे देह व्यापार कराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 11:41AM | Updated Date: Aug 18 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। ओड़िशा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता से देह व्यापार कराया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुंदन कुमार, रंजन सिंह(दोनों हरहरगुट्टू) और अमरीक सिंह (सिदगोड़ा विजय नगर) शामिल हैं। इस संबंध में पीडि़ता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी (सीसीआर) सुधीर कुमार ने बताया- दो माह पूर्व नाबालिग को बड़बिल का सूरज कुमार शहर लेकर आया था। दोनों स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में रहने लगे। कुछ दिन साथ रहने के बाद दोनों में अनबन हो गई तो सूरज उसे छोड़ चला गया। लॉज में काम कर रही एक महिला ने नाबालिग की मुलाकात राहुल (बिरसानगर जोन नंबर-8) से कराई।

राहुल नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को अपने दोस्तों के पास ले गया। वहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। इसके बाद राहुल और उसके साथी जबरन नाबालिग से देह व्यापार कराने लगे। राहुल नाबालिग को शहर के अलग-अलग जगहों में ले जाता था। इसी क्रम में साकची में मोबाइल चोरी के एक आरोप में नाबालिग को पकड़ा गया। इसके बाद नाबालिग ने पूरी कहानी बताई। मामले में राहुल के अलावा उसके साथ रोहित कुमार, रंजन कुमार अन्य कुछ युवक फरार हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »