26 Apr 2024, 14:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

10 साल की रेप पीड़िता बनीं मां, मामा ने किया था दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 8:09PM | Updated Date: Aug 17 2017 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की दुष्कर्म पीड़ित 10 वर्षीय बालिका ने गुरूवार सुबह यहां गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन बच्चे का वजन कम होने के कारण उसे ICU में रखा गया है। 

 
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बालिका को डिलीवरी के बारे में नहीं बताया गया है। उसे केवल यह बताया गया है कि उसके पेट में पथरी है और इसे ऑपरेशन से निकाला जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार बालिका सामान्य डिलीवरी के लिए सक्षम नहीं थी। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने गत माह 32वें हफ्ते में बालिका का गर्भपात कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। 
 
पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि अबॉर्शन से लड़की और उससे पेट में पल रहे बच्चे को खतरा हो सकता है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
 
मामा ने किया था रेप     
उल्लेखनीय है कि बालिका के गर्भवती होने तब पता चला था जब पेट में दर्द उठने पर उसके अभिभावक उसे जांच के लिए अस्पताल लाए थे। इसी दौरान बालिका के साथ उसके मामा द्वारा लगातार सात माह तक दुष्कर्म करने का खुलासा हुआ था।  
 
बच्ची को अपनाने से इंकार 
वहीं बालिका के माता-पिता ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया है ऐसे में उसकी कस्टडी बाल कल्याण समिति लेगी। बच्ची को आशियाना में रखा जाएगा तथा इसके बाद ही इसे गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »