26 Apr 2024, 13:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पोता न होने पर नाराज दादी ने जला दिया 4 साल की बच्ची का गुप्तांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 12:34PM | Updated Date: Jul 24 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में एक 55 साल की महिला ने अपनी चार साल की पोती का गुप्तांग गर्म चिमटे से जला दिया। दरअसल कमला देवी नाम की महिला को पोते की चाह थी पर उसके यहां फिर से तीसरी बार पोती ने  जन्म लिया जिसके कारण वहां नाराज थी। इस घटना के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिरसा जिले के डिंग थाने के प्रभारी निरीक्षक जांगीर सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कमला के तौर पर हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि बच्ची की मां सुनीता को पहले लड़का ही हुआ था, दो साल बाद बीमारी से उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुनीता ने तीन बेटियों को जन्म दिया। पोता न होने की सूरत में दादी कमला ने मासूम रजनी के साथ अमानवीय बर्ताव करना शुरू कर दिया। जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता कथूरिया की शिकायत पर डिंग थाना में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कमला देवी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »