26 Apr 2024, 06:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जयपुर में दिनदाहड़े 9 करोड़ की लूट, शहर में 24 घंटे में दूसरी घटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 7:53PM | Updated Date: Jul 21 2017 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मानसरोवर क्षेत्र में स्थित मुथूट फाइनेंस कम्पनी कार्यालय से बदमाश 31 किलोग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। चार बदमाशों ने महज 20 मिनट में इस लूट की घटना को अंजाम दिया। सोने की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही 3.88 हजार रुपए कैश भी लुटेरे साथ ले गए।

 
कंपनी कार्यालय में रोजना की तरह काम चल रहा था। तभी चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी। 
 
इसके बाद बदमाशों ने लॉकर खोलकर सोना निकाला और फरार हो गए। पूरी घटना कंपनी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
       
उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने गुरूवार को राजापार्क क्षेत्र स्थित यूकों बैंक से 15 लाख रूपए एवं अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो गए थे और अभी तक आरोपियों का सुराख नहीं लगा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »