26 Apr 2024, 12:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

सरकारी मैगजीन में घूंघट को हरियाणा की शान बता कर फंसी खट्टर सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 2:11PM | Updated Date: Jun 28 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की मासिक पत्रिका हरियाणा संवाद के अंक में छपा घूंघट में ढकी एक महिला का फोटो सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल हरियाणा संवाद के लेटेस्ट एडिशन के मुख्यपेज पर एक घूंघट में खड़ी महिला का फोटो लगा है और बगल में स्लोगन लिखा है, घूंघट की आन बान -हमारे हरियाणा की पहचान" इस फोटो को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। 

 
अनिल विज ने किए आरोप खारिज 
हालांकि वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं और वह इस बात का समर्थन नहीं कर रही कि महिलाओं को घूंघट रखने के लिए विवश किया जाना चाहिए।
 
घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान
कृषि संवाद नामक पत्रिका के हालिया अंक में घूंघट वाली महिला की तस्वीर छपी है। महिला अपने सिर पर चारा लेकर जा रही है और कैप्शन में लिखा है, घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान। यह पत्रिका राज्य सरकर की मासिक पत्रिका हरियाणा संवाद की एक परिशिष्ट है। पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर छपी है।
 
विपक्ष ने बोला हमला 
महिला की तस्वीर के साथ छपे कैप्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सत्ताधारी भाजपा सरकार का पिछड़ी हुई सोच दिखाता है। हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच दिखाता है। हरियाणा की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।
 
मिस इंडिया बनीं मानुषी चिल्लर 
तीन ही दिन पहले राज्य की एक युवती को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। राज्य की लड़कियों ने खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। भारत में जन्मी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री दिवंगत कल्पना चावला हरियाणा से ही थी। हाल ही में हरियाणा की लड़की मानुषी चिल्लर को फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »