26 Apr 2024, 17:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

'बच्चा चोर' होने के शक में 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 2:22PM | Updated Date: May 19 2017 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में बच्चा चोर होने शक में भीड़ ने 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला राजनगर थाना क्षेत्र का है। उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन भी फूंक दिए। इसके चार दिन पहले भी ईस्ट सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में बच्चा चोर होने के अफवाह के बाद भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था।
 
जमशेदपुर के एसपी सिटी प्रशांत आनंद ने कहा- बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडिह में भीड़ ने तीन लोगों की हत्या कर दी। भीड़ को शक था की सभी बच्चा चोर हैं। पुलिस ने बताया कि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में दो लोगों की पहचान हो चुकी है।
 
पुलिस ने बताया की जब सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंची तो लोग पत्थरबाजी करने लगे और दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। पत्थरबाजी में कई पुलिस वाले घायल हो गए। एसपी सिटी ने कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सोसोमोली और उसके पास ही शोभापुर में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोल्हन क्षेत्र के डीआईजी प्रभात कुमार ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। डीआईजी प्रभात कुमार ने कहा- उग्र भीड़ में से कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »