26 Apr 2024, 18:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

तीन तलाक खत्म करने के लिए मुस्लिम समाज आए आगेः मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 12:37PM | Updated Date: Apr 29 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विज्ञान भवन में बासव जयंती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब राजनीति की दलदल में डूबे हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण हमारे देश की विशेषता रही है। मोदी ने कहा कि मुस्लिम समाज से तीन तलाक के खिलाफ लडऩे वाले लोग पैदा होंगे। तीन तलाक के मसले को सियासत के दायर में ना जाने दें। मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए सभी आगे आएं। सबको साथ लेकर, सबके प्रयत्न से सबका विकास किया जा सकता है।

भाषण के मुख्य अंश -

- कई महान आत्माओं के कारण आज हम आगे बढ पाएं है, 

- आज भी हमारे देश के युवाओं को इतिहास में जनजागृति का रूप चला था जब हक के लिए लड़ाई लड़ी गई थी।

- सरकार की नीतियों को सभी भली भांति देख सकते हैं 

- जब गरीब को हर तरह का हक मिलता है तो व्यव्स्था में सत्यता का मार्ग दिखता है

- ये योजाना महिलाओं को आगे बढाने का काम कर रही है।

- भारत सरकार की मुद्रा योजना युवाओं के लिए बिना भेद भाव लोगो अपने लिए कर्ज ले सकते हैं, इस योजना के तरह जमकर कर्ज लिया गया है, जिसमें 76 महिलाओं ने कर्ज लिया है।

- बिना भेदभाव सभी को पूरे हक मिलने चाहिए, साथ लेकर ही विकास हो सकता है।

- समाज की सोच विकसित की जाए, जब सोच विकसित होगी तभी देश को बढ़ावा मिलेगा

- जाति प्रथा और छुआ छूत को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

- मुस्लिम समाज से ही तीन तलाक को ख्तम का आवाज आई है, इसे राजनीतिक दायना न दीजिए

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »