26 Apr 2024, 14:28:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पीरियड्स के दौरान महिलाएं धार्मिक स्थलों पर न जाएंः कांग्रेस नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 8:23PM | Updated Date: Mar 28 2017 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। केरल के कांग्रेस अध्यक्ष एम.एम. हसन ने मंगलवार को अपने आपत्तिजनक बयान में कहा है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए क्योंकि इस दौरान महिलाएं अपवित्र होती हैं। 

 
एक सामाजिक कार्यक्रम में हसन ने कहा कि 'पीरियड्स अपवित्र होते हैं इसलिए इस दौरान महिलाओं को मंदिर, मस्जिद या चर्च में प्रवेश नहीं करना चाहिए। हसन ने कहा कि पीरियड्स के दौरान अपवित्र होने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हालांकि हासन इस बारे में कुछ समझा नहीं पाए।
 
हसन ने आगे कहा 'मुस्लिम महिलाएं पीरियड्स के दौरान रोजा नहीं रखती हैं। मेरा मानना है महिलाओं को इस दौरान धार्मिक स्थलों पर भी नहीं जाना चाहिए। उनके मुताबिक 'महिलाओं को उन दिनों इबादतगाहों में घुसने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। 
 
कौन हैं हसन?
एम एम हसन केरल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्हें हाल ही में पार्टी की राज्य इकाई का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। हसन को पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का करीबी माना जाता है। अब हसन के इस बयान की तीखी आलोचना की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »