26 Apr 2024, 23:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

मणिपुर में रोड हादसों में हुई 19 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 6:55PM | Updated Date: Mar 27 2017 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मणिपुर। मणिपुर में सोमवार को हुए तीन अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि, टामेंगलॉन्ग जिले के खोन्गसांग में 300 मीटर गहरी खाई में एक वाहन गिर गया।
 
जिस वजह से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने कहा कि यह वाहन इंफाल जा रहा था लेकिन रास्ते में दोपहर को जिरीबाम-इंफाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हो गया।
 
दूसरे दुर्घटना में हुई 10 लोगों की मौत 
प्रदेश के सेनापति जिले में एक अन्य दुर्घटना में सोमवार को तड़के 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दीमापुर की एक पर्यटक बस तड़के करीब साढ़े तीन बजे माकन और चाखुमाई इलाके के बीच एक झरने में गिर गई जिससे उसमें सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 38 लोग जख्मी हो गए। 
     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »