27 Apr 2024, 07:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 10:58PM | Updated Date: May 6 2016 10:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोधपुर। निजी बस से आमने-सामने की टक्कर में शुक्रवार को यहां एक जीप में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त विकास शर्मा ने कहा कि केरू गांव के रहने वाले एक परिवार के नौ लोग एक शोकसभा में शामिल होने जोधपुर जा रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि आज दोपहर वे लोग अपनी जीप से बादली गांव पहुंचे, उसी समय जैसलमेर की ओर जा रही एक बस ने एक अन्य वाहन से आगे निकलने के प्रयास में जीप को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि बस चालक घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने साथ ही बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »