08 Sep 2024, 06:54:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पद से इस्तीफे की पेशकश की, यह है कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2024 5:01PM | Updated Date: Jul 25 2024 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। इसकी जानकारी बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने दी है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पांच सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में जातिगत समीकरण साधने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जल्द बदला जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष मूल ओबीसी समुदाय से हो सकता है।

सूत्रों ने कहा कि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बीजेपी आलाकमान से कहा है कि वह सांसद हैं पार्टी में एक व्यक्ति और एक पद का रिवाज है। इसलिए वह पद छोड़ना चाहते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »