27 Apr 2024, 03:05:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुड्डुचेरी में डॉक्टरों का अनुबंध बढ़ाए सरकार : भाकपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:07AM | Updated Date: Oct 20 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पुड्डुचेरी प्रदेश इकाई ने राज्य सरकार से डॉक्टरों का अनुबंध बढ़ाने के लिए कदम उठाने की मांग की है। भाकपा के प्रदेश महासचिव ए एम सलीम ने बयान जारी कर कहा कि सरकारी अस्पतालों में 450 डाक्टर तैनात हैं , जिनमें से 86 डॉक्टर अनुबंध पर हैं। यह सभी डॉक्टर पिछले 22 वर्षों से यहां कार्य कर रहे हैं और 37000 रुपये प्रति माह वेतन ले रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि ऐसी खबर आयी है कि सरकार अब इन 86 डॉक्टरों का अनुबंध बढ़ाने के इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल डॉक्टरों के लिए अभी भी 103 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह जल्द ही इन पदों पर भर्ती करें। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के ‘समान कार्य समान वेतन’ के निर्देश अनुसार अनुबंध पर कार्य कर रहे डॉक्टरों को स्थायी रुप से काम करने वाले डॉक्टर जितना वेतन दिये जाने की भी मांग की।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »