26 Apr 2024, 21:43:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वशिष्ठ ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन पर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 7:33PM | Updated Date: Sep 19 2019 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के आज बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पत्र भरे जाने के साथ ही उनका तीसरी बार लगातार इस पद के लिए चुना जाना तय माना जा रहा है। जदयू के प्रदेश मुख्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह  के समक्ष सिंह  ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए तय समयसीमा की अवधि समाप्त होने तक मात्र सिंह ने ही अपना पत्र दाखिल किया है। सिंह के एक बार फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इस मौके पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही नीतीश मंत्रिमंडल में जदयू कोटे के सभी मंत्री भी उपस्थित थे।
 
प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कल होना है। सिंह वर्ष 2010 से ही पार्टी के अध्यक्ष की कमान संभाल रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं। सिंह ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच विवादित बयानों को लेकर पूछे जाने पर कहा कि इस तरह के बयानों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को बधाई भी दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »