26 Apr 2024, 06:54:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बेगूसराय से दो कुख्यात गिरफ्तार, राइफल बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 4:47PM | Updated Date: Jul 16 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने राइफल समेत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) के जवानों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव से कुख्यात अपराधी राजकुमार सिंह उर्फ बुद्धन सिंह और हरेराम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान मौके पर से दो राइफल और सौ से अधिक कारतूस बरामद मिले है। सूत्रों ने बताया कि इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »