26 Apr 2024, 19:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत ,16 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:35PM | Updated Date: Jun 20 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खगड़यिा। बिहार में खगड़यिा जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर कल देर रात कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पसराहा थाना के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी।
 
इस दुर्घटना में कंटेनर पर सवार 16 लोगों में से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिला निवासी शंभू आरती के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को खगड़यिा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल ट्रक चालक को भागलपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »