पुड्डुचेरी। पुड्डचेरी के राजस्व मंत्री एम ओ एच ए शाजहां को शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक शाजहां ने सीने में दर्द की शिकायत की , जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच में उन्हें हल्का दिल का दौरान पड़ने का पता चला। उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया और आवश्यक उपचार उपलब्ध करायी गयी। अस्पताल के सूत्रों के मुाबिक शाजहां की हालत अभी स्थिर है।