08 May 2024, 05:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना, आंध्र में गरज के साथ तेज हवा की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 5:02PM | Updated Date: May 23 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाके और रायलसीमा में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चलने के आसार है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना और रायलसीमा के अलग अलग हिस्सों में अगले दो से चार दिनों के दौरान गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।
 
आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के तटीय इलाकों के अलग अलग हिस्सों  में अगले पांच दिनों और तेलंगाना में तीनों दिनों तक हल्की से सामान्य बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। आदिलाबाद तथा तेलंगाना के पेड्डापल्ली और रायलसीमा के चित्तूर जिले में गत 24 घंटे के दौरान गर्मी की स्थिति बरकरार रही। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में इस दौरान बारिश हुई।
 
तेलंगाना के आदिलाबाद में सबसे अधिक तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैदराबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। आंध्र प्रदेश के तिरूपति में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस जबकि विजयवाड़ा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »