26 Apr 2024, 19:23:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केरल में पुलिस ने किया मना फिर भी प्रियंका गांधी ने किया ऐसा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 3:09PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वायनाड। केरल में भाई के प्रचार के वक्त जब प्रियंका शहीद के घर उनके परिवारवालों से मुलाकात कर रही थीं। तो शहीद वसंत कुमार के पड़ोसियों ने प्रियंका गांधी को खाना ऑफर किया। जिसके बाद वहां पर असमंझस की स्थिति बनी रही।  दरअसल, सुरक्षा नियमों के तहत केरल की पुलिस ने प्रियंका गांधी को खाना खाने से मना कर दिया, जो कि प्रोटोकॉल का हिस्सा था। लेकिन क्योंकि प्रियंका की सुरक्षा में हमेशा एसपीजी की सुरक्षा रहती है, ऐसे में एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों ने पहले खाना चख कर चेक किया और बाद में प्रियंका ने खाना खाया। 
 
रविवार को प्रियंका वायनाड में थीं जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों की जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव लड़ने पर भी बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि अगर उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो वह वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। वह अमेठी और वायनाड दोनों सीट से मैदान में हैं। राहुल गांधी का तर्क है कि वह दक्षिण भारत को संदेश देने के लिए वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि अमेठी में हार का डर है इसलिए ऐसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां पर बहुसंख्यक ही अल्पसंख्यक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »