27 Apr 2024, 09:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

न्यायपालिका का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य : खुर्शीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 8:03PM | Updated Date: Apr 21 2019 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फर्रूखाबाद।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अऔर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि न्याय पालिका के सम्मान और गौरव की रक्षा करना हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता खुर्शीद ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा ‘‘ उच्चतम न्यायालय वह संस्था है जहां हम हर समस्या के समाधान के लिये नतमस्तक होते हैं, जहां समाधान निकलता है और आज उसी पर प्रश्न चिन्ह लग जाए। यह हमारे लिये दुख एवं चिंता का प्रश्न है।
 
ऐसे में बिगड़ती हुई स्थिति पर जल्द से जल्द से अंकुश लगाकर पारदर्शिता सामने लानी होगी। ’’न्याय पालिका की आजादी के खतरे के बारे में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये खुर्शीद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी कोई जांच एजेंसी नहीं है। एक शिकायत के मामले में न्यायालय को ही जांच का रास्ता निकालना होगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगई ऐसे पद पर है जिस पर पूरे देश को विश्वास और समर्थन है और हम सभी उन्हे सम्मानपूर्वक नमन करते है।
 
बाटला हाउस काण्ड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि योगी गायों को खाने तक की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। फर्रूखाबाद के गौधाम में गायें चारे के अभाव में भूखी मर रहीं हैं। धर्म से जुड़े योगी को क्या गायों के भूखे मरने पर कष्ट नहीं होता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »