26 Apr 2024, 09:13:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कांग्रेस राहत के मामले में गुमराह कर रही है - राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 7:57PM | Updated Date: Apr 21 2019 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनूपपुर।  केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले दिनों आंधी और बारिश आदि के कारण हुए नुकसान और इसके बदले में मिलने वाली राहत को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिंह ने राज्य के शहडोल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी में चुनावी सभा को संबोधित किया।
 
उन्होंने कहा कि राज्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार किसी तरह का भेदभाव नहीं बरत रही है। जनता को उसका हक दिया जाएगा, लेकिर राज्य की कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदा के कारण पहुंची क्षति के बारे में रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजे। सरकार हर संभव मदद करेगी। सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के शुरूआती चरण के मतदान के बाद जो रिपोर्ट आ रही हैं, उनके मद्देनजर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को अपनी पराजय दिखायी देने लगी है। इसलिए वे अब फिर से पराजय के बहाने ढूंढ रहे हैं और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को लेकर भी आरोप लगाना फिर से शुरू कर दिए हैं।
 
उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहकर कार्य नहीं किया और अब जनता और देश के हित में कार्य करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राज्य की कमलनाथ सरकार पर भी निशाने साधे। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन दें। सिंह ने इसके अलावा इसी संसदीय क्षेत्र से लगे सतना और सीधी संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाएं लीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »