27 Apr 2024, 01:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से अदालत का जवाब तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 8:08PM | Updated Date: Apr 18 2019 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी अदालत ने वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी एवं भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से जवाब तलब किया है। मालेगांव विस्फोट के पीड़ति के पिता ने गुरुवार को यहां विशेष अदालत में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ अदालत में गुहार लगायी जिसे ध्यान में रखते हुए अदालत ने साध्वी प्रज्ञा को जवाब देने का निर्देश दिया है।
 
साध्वी ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार दिग्विजय सिंह  के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को विस्फोट हुआ था। जिस मोटरसाइकिल में बम विस्फोट  हुआ था उसके मालिक को जांच एजेंसी ने खोज लिया था। बाद में साध्वी प्रज्ञा का नाम विस्फोट से जुड़ा।
 
साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था बाद में एनआईए अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।  वर्तमान में वह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत आरोपी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »