26 Apr 2024, 17:16:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

मुनस्यारी में हिमपात ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 10:09PM | Updated Date: Feb 21 2019 10:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून/पिथौरागढ़ । उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में हिमपात ने 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होने की चेतावनी जारी की गयी है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश और आलावृष्टि हो सकती है। पिथौरागढ़ जिला के हिमनगरी मुनस्यारी में हिमपात शुरू हो गयी है। मुनस्यारी मुख्यालय समेत कालामुनि, बेटूलिधार, बलाती, खलियाटॉप, हंसलिंग, राजरम्भा और अन्य ऊंची चोटियों में फिर से हिमपात हुआ।

मुनस्यारी में दिसम्बर माह से अबतक 18 बार हिमपात हो चुका है। इसके साथ ही मुनस्यारी में बर्फबारी का 47 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। उच्च हिमालयी इलाकों में रहने वाले आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ को अलर्ट किया गया है। साथ ही मुनस्यारी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग को अलर्ट रहने और भारी हिमपात की स्थिति में सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण तापमान काफी नीचे गिर गया है। बहरहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण प्रदेशवासियों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी के बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिल पाएगी। राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे ठंड बढ़ गई है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य होने की संभावना है। शासन ने सलाह जारी करते हुए जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शासन ने हिमपात और बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारियों को मार्ग खोलने के पर्याप्त इंतजाम रखने, पर्यटकों को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित करने, ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निचले स्थानों पर भेजने के भी निर्देश जारी किए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »