26 Apr 2024, 17:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बिहार: किसान की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2019 2:01PM | Updated Date: Jan 24 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बसौना गांव में अपराधियों ने कल देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के बसौना गांव निवासी और किसान अर्जुन कुमार (53) कल देर रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे तभी एक वाहन से चार अपराधी वहां पहुंचे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक किसान वर्ष 2004 में चचेरे भाई की हुई हत्याकांड में गवाह थे। संभवत: इस हत्याकांड मे अर्जुन गवाही नहीं दे सके इसी कारण अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में विभूतिपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »